आगरा में विश्व अंगदान दिवस पर सुरसदन में आयोजित कार्यक्रम में 600 से अधिक लोगों ने अंगदान की शपथ ली। विद्यार्थियों के साथ डॉक्टर, धर्मगुरु और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। कार्यक्रम में अंगदान से जुड़ी भ्रांतियां दूर करने के साथ देहदान क
.
IMA Agra की ओर से गुरुवार को सुरसदन में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसमें 600 से अधिक विद्यार्थियों, नागरिकों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

सभी धर्म के धर्मगुरुओं ने दिलाई शपथ
राष्ट्रीय अध्यक्ष ISCCM डॉ. रणवीर त्यागी ने कहा कि अंगदान मानवता की सेवा का माध्यम है। एक व्यक्ति के अंगदान से कई जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिल सकता है। IMA Agra अध्यक्ष डॉ. पंकज नागायच ने कहा कि अंगदान को अभियान तक सीमित न रखकर जन-आंदोलन बनाने की जरूरत है।
सचिव डॉ. रजनीश कुमार मिश्रा ने कहा कि मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में आशा बनना मानव जीवन की बड़ी सार्थकता है। डॉ. शैफाली मजूमदार ने नेत्रदान के महत्व की जानकारी दी और लोगों के सवालों के जवाब देकर भ्रांतियां दूर कीं।

कार्यक्रम में IMA सदस्य और अंगदान करने वालेलोग
कार्यक्रम में मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश गिरी, मौलाना उजैर आलम और फादर वर्गीज ने एक मंच से अंगदान को मानव सेवा और परोपकार का माध्यम बताया। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल समेत IMA के पूर्व अध्यक्ष और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में G.D. Goenka, गायत्री देवी, गणेश राम नागर सरस्वती विद्या मंदिर, बेसिक स्कूल सैंया, Ravi School of Nursing और Scout & Guide के 600 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यार्थियों को अंगदान की प्रक्रिया, जरूरत और इससे जुड़ी भ्रांतियों की जानकारी दी गई।
देहदान के लिए भी आगे आए लोग
डॉ. पंकज नागायच ने बताया कि योग प्रशिक्षक नीलम नागायच और वरिष्ठ समाजसेवी पूरण डावर ने देहदान की इच्छा जताई है। पूर्व एयर चीफ मार्शल की पत्नी आशा भदौरिया ने भी बेंगलुरु से फोन कर आगरा से देहदान का संकल्प लेने की इच्छा जताई।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक डॉ. बेबी रानी मौर्य और SN Medical College के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता के वीडियो संदेश भी आए। जिसमें उन्होंने कार्यक्रम की सरहाना की। 600 से अधिक लोगों ने अंगदान के प्रति जागरूक रहने और समाज में इसका संदेश फैलाने की शपथ ली।