![]()
गोरखपुर के गोरखनाथ क्षेत्र में गुरुवार को एक डॉक्टर ने अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। परिजनों ने खून से लथपथ हालत में उन्हें बगल के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने 5 अगस्त को महिला ठग और उसके गिरोह के खिलाफ 1.40 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए एम्स थाने में एफआईआर कराई थी। इस घटना के बाद से ही वह सदमे में थे। पीएचडी महिला ठग, उसके अधिकारी पिता और शिक्षक पति समेत अन्य लोगों के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज है। पुलिस महिला ठग और उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। घटना सुबह करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। गोरखनाथ क्षेत्र के राजेंद्र नगर कालोनी में स्थित बसंत इंक्लेव की आठवीं में मंजिल पर पशु चिकित्सक परमात्मा सिंह (52) अपने दो बच्चे एक लड़का और लड़की के साथ रहते थे। उनकी पत्नी सावित्री सिंह भी पशु चिकित्सक हैं। इस घटना के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर गोरखनाथ थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। डॉक्टर इस समय महराजगंज जिले के एक ब्लाक में तैनात थे।
Source link