Sorting by

×


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ओडिशा कैबिनेट ने बुधवार को 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। ये प्रस्ताव 6 बड़े विभागों से जुड़े हैं।

इनमें OSWAS 3.0 लागू करने का फैसला भी शामिल है। इसका मकसद सरकारी कामकाज को इलेक्ट्रॉनिक प्रक्रिया के जरिए आसान बनाना और डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करना है।

कैबिनेट की बैठक भुवनेश्वर के लोक सेवा भवन में हुई। सरकार ने OSWAS 3.0 के लिए 122.60 करोड़ रुपए का बजट तय किया। यह सिस्टम लोक सेवा भवन से ब्लॉक तक सरकारी दफ्तरों को एक डिजिटल वर्कफ्लो प्लेटफॉर्म से जोड़ेगा।

PMML ने लॉन्च किया नया डिजिटल पोर्टल, AI चैटबॉट और स्मार्ट सर्च जैसी सुविधाएं

प्रधानमंत्री संग्रहालय यानी PMML ने बुधवार को अपना नया यूनिफाइड पोर्टल लॉन्च किया। इसमें कई अलग-अलग वेबसाइट्स को एक ही आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ा गया है। इसका मकसद लोगों के लिए डिजिटल सेवाओं और संग्रहालय की सामग्री तक पहुंच आसान करना है।

PMML के मुताबिक, पहले अलग-अलग वेबसाइट्स के कारण यूजर्स को बिखरा हुआ अनुभव मिलता था। आर्काइव कंटेंट को खोजने में भी दिक्कत होती थी और कई काम मैनुअल तरीके से होते थे। नया पोर्टल इन समस्याओं को दूर करते हुए एक आसान डिजिटल अनुभव और आर्काइव कंटेंट के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *