Sorting by

×




कौशांबी में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात हुई मूसलाधार बारिश से जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल के आसपास जलभराव हो गया। रात करीब एक से दो बजे के बीच जनपद के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इसके चलते निचले क्षेत्रों और प्रमुख सड़कों पर पानी जमा हो गया। जिला अस्पताल तक पहुंचने वाले मुख्य मार्गों पर भी पानी भर जाने से सुबह मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को जलभराव के बीच से होकर अस्पताल पहुंचना पड़ा। सुबह करीब सात बजे के बाद मौसम साफ हो गया और तेज धूप निकल आई। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत की उम्मीद थी, लेकिन धूप निकलते ही उमस बढ़ गई। इससे लोगों की परेशानी फिर बढ़ गई। बारिश और धूप के बीच मौसम में बदलाव का असर जनजीवन पर भी देखने को मिला। 33 डिग्री तक रह सकता है अधिकतम तापमान मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को कौशांबी में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में धूप खिली रहने की संभावना है। हालांकि, अगले दो-तीन दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है और कुछ स्थानों पर हल्की से तेज बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। जलभराव से बढ़ी लोगों की परेशानी बारिश के कारण जिला अस्पताल के आसपास हुए जलभराव से मरीजों और उनके परिजनों को आवागमन में दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान निचले इलाकों और प्रमुख रास्तों पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। फिलहाल धूप निकलने के बाद जलभराव कम होने लगा है, लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *