Sorting by

×




पंजाब के नशा तस्कर की हिमाचल पुलिस ने 2.09 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति फ्रीज की है। इसमें फॉर्च्यूनर समेत 6 लग्जरी गाड़ियां, 2 कमर्शियल प्रॉपर्टी, एक मकान और बैंक बैलेंस शामिल है। आरोपी अभी शिमला जेल में बंद हैं। उसके 2 साथी भी जेल में हैं। पुलिस के अनुसार इस मामले की शुरुआत 20 जून, 2026 को हुई। शिमला पुलिस के स्पेशल सेल ने कनलोग के एक होम-स्टे में दबिश देकर बठिंडा के रहने वाले गोपाल कुमार को करीब 16 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ पकड़ा। पूछताछ और जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को सप्लाई चेन के पीछे छिपे लोगों के सुराग मिले। इसके बाद मोहाली से गुरुवचन उर्फ गुरु को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 162 ग्राम चिट्टा बरामद होने का पुलिस ने दावा किया। दीपक था नेटवर्क का मुख्य सरगना पुलिस ने तकनीकी जांच और अन्य सुरागों के आधार पर बठिंडा के रहने वाले दीपक कुमार उर्फ कर्णी बराड़ को इस नेटवर्क का मुख्य संचालक बताया। इसके बाद शिमला पुलिस ने बठिंडा में संयुक्त ऑपरेशन कर उसे गिरफ्तार कर लिया। दीपक पर पहले भी मामला दर्ज पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दीपक के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 2023 का एनडीपीएस एक्ट का मामला भी शामिल है, जिसमें करीब 100 ग्राम नशा मिला था। पुलिस की वित्तीय जांच में आरोपी के खाते में पिछले छह महीनों में 50 लाख रुपए से अधिक के ट्रांजैक्शन सामने आए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगियों की संपत्तियों की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दीपक की करीब 2.09 करोड़ रुपए की संपत्ति की पहचान की, जिसे नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति बताया गया है। 2024-25 में शून्य, 2026 में ₹6.38 करोड़ पर कार्रवाई शिमला पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2024 और 2025 में नशा तस्करों की अवैध संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई का आंकड़ा शून्य था। वहीं, वर्ष 2026 में अब तक करीब ₹6.38 करोड़ की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई की जा चुकी है। इसमें अकेले इस मामले में ₹2.09 करोड़ की संपत्ति फ्रीज की गई है। पुलिस की कार्रवाई नशा तस्करों के लिए कड़ा संदेश शिमला के SSP गौरव सिंह ने कहा कि संगठित नशा तस्करी नेटवर्क के संचालकों और नशे से अर्जित संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस की कार्रवाई सिर्फ तस्करों को पकड़ने तक सीमित नहीं रही। जिस पैसे से नशे का कारोबार खड़ा किया गया, उसी पैसे और संपत्ति पर पुलिस ने चोट की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *