Sorting by

×




बदायूं में सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को लूट या चोरी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, चाकू और चोरी की वारदात में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में सद्दाम नाम का आरोपी शामिल है, जिसके खिलाफ चोरी, लूट, अवैध हथियार, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत 16 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर की गई। एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही तलाशी के दौरान सद्दाम के पास से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। वहीं, अन्य आरोपियों के कब्जे से दो चाकू, एक सब्बल, पेचकस, दो लोहे के पाने और एक टॉर्च बरामद की गई। गिरफ्तार सद्दाम पुत्र गफ्फूर अली उर्फ गबरूली मूलरूप से अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला का रहने वाला है। वर्तमान में वह सदर कोतवाली क्षेत्र के ऊपरपारा में किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उसके खिलाफ वर्ष 2016 से अब तक अलग-अलग थानों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, चोरी, अवैध हथियार, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं। अन्य गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शोएब पुत्र मुसीर निवासी कबूलपुरा नागीन टीला, तारिक पुत्र फारूख निवासी कबूलपुरा गौटिया और मुकेश पुत्र सुरेश निवासी नगला शर्की के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पास से बरामद औजारों और हथियारों से प्रथम दृष्टया संकेत मिलता है कि वे किसी लूट या चोरी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक इतिहास और संभावित वारदातों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *