Sorting by

×




वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में बीएससी पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश का अवसर दिया जा रहा है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इच्छुक विद्यार्थी ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर प्रवेश ले सकते हैं। यह अवसर उन विद्यार्थियों के लिए है जिन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा जीव विज्ञान या गणित विषय के साथ उत्तीर्ण की है। विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित पात्रता एवं प्रवेश संबंधी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) संस्थान के निदेशक प्रो. मिथिलेश सिंह ने बताया कि प्रवेश से संबंधित पात्रता मानदंड, विषय संयोजन, शुल्क, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन की अंतिम तिथि की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक सूचना और संबंधित विभाग से प्राप्त की जा सकती है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) संस्थान के संबंधित विभाग या प्रवेश कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *