Sorting by

×




फिरोजाबाद में टूंडला टोल प्लाजा से करीब 200 मीटर दूर सोमवार रात सड़क हादसे के बाद एक ट्रक में भीषण आग लग गई। हादसे में ट्रक का करीब 20 वर्षीय कंडक्टर घायल हो गया। उसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल फिरोजाबाद भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार, ट्रक संख्या NL01AF2220 का चालक अजय, निवासी प्रतापगढ़, कोलकाता से गुड़गांव जा रहा था। टोल प्लाजा से करीब 200 मीटर आगे सड़क किनारे ट्रक संख्या RJ02GB5818 खड़ा था। अजय ने पीछे से खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। देखें, घटना से जुड़ी 5 तस्वीरें… खड़े ट्रक में चालक और कंडक्टर थे मौजूद खड़े ट्रक में चालक मोहम्मद जैन और कंडक्टर इब्राहिम पुत्र खुर्शीद, निवासी नूंह, राजस्थान मौजूद थे। हादसे में चालक मोहम्मद जैन को चोट नहीं आई, जबकि करीब 20 वर्षीय कंडक्टर इब्राहिम घायल हो गया। उसे तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। जेसीबी से कंटेनर का लॉक तोड़कर बुझाई आग हादसे की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक हर्षित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) सत्येंद्र पांडे ने बताया कि एक कंटेनर का लॉक नहीं खुल पा रहा था। इसके चलते जेसीबी बुलाकर लॉक को तोड़ा गया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने अंदर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी ट्रक में आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *