![]()
गोरखपुर में पतंग विक्रेता को प्रताड़ित कर सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में सोमवार को पुलिस ने मृतक की साली को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। जिसकी पहचान चिलुआताल थाना क्षेत्र की की सागर चौहान की पत्नी कमलेश चौहान के रूप में हुई। इस मामले में गोरखनाथ पुलिस मृतक की दूसरी पत्नी, बेटी और पत्नी के परिचित को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भिजवा चुकी है। घटना 2 अगस्त की है। गोरखनाथ क्षेत्र के हुमायूंपुर उत्तरी निवासी अर्जुन प्रसाद चौहान (48) ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। उनके पास से सुसाइड नोट मिला था। जिसमे लिखा था कि दूसरी पत्नी, उसकी बेटी, पत्नी का परिचित और उसके अन्य रिश्तेदार मिलकर प्रताड़ित करते हैं। अर्जुन ने अपनी मौत का जिम्मेदार उन्हें बताया था। जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। घर में ही चलाते थे पतंग की दुकान गोरखनाथ क्षेत्र के हुमायूंपुर उत्तरी निवासी अर्जुन प्रसाद चौहान (48) अपने घर के निचले हिस्से में पतंग की दुकान चलाते थे। उनकी दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी के बेटे हर्ष चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार रात उनके पिता कमरे में फंदे से लटके मिले थे। मौके से मिले सुसाइड नोट में अर्जुन ने अपनी मौत के लिए दूसरी पत्नी कमलावती, सौतेली बेटी पूजा चौहान, पीपीगंज के जंगल कौड़िया निवासी सब्जी विक्रेता द्वारिका कन्नौजिया और कमलावती की बहनों कमलेश व सत्यभामा को जिम्मेदार ठहराया है। हर्ष ने बताया कि करीब 18 साल पहले उसकी मां नीलम की मौत के बाद पिता ने कमलावती से दूसरी शादी की थी। कमलावती अपनी पहली शादी से हुई बेटी पूजा को साथ लेकर आई थी। संपत्ति को लेकर विवाद का आरोप आरोप है कि शादी के बाद से ही कमलावती और पूजा अर्जुन पर संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बना रही थी। विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती थी। लगातार मानसिक दबाव के चलते अर्जुन ने अपनी संपत्ति बेटे हर्ष चौहान के नाम कर दी थी। इसके बाद पारिवारिक विवाद और बढ़ गया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी अक्सर कपड़े, रुपये और जेवर की मांग करते थे। प्रताड़ना से परेशान होकर अर्जुन ने घर में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगवा लिए थे। पत्नी के परिचित पर था शक परिजनों के मुताबिक, अर्जुन को अपनी पत्नी के परिचित द्वारिका कन्नौजिया पर शक था। उन्हें आशंका थी कि उनकी गैरमौजूदगी में द्वारिका घर आता था। इसी वजह से उन्होंने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। इसके बाद विवाद और बढ़ गया।
Source link