Sorting by

×




चित्रकूट के कर्वी विकासखंड की ग्राम पंचायत सिद्धपुर स्थित पौराणिक बाके सिद्ध मंदिर की व्यवस्थाएं जल्द सुधारी जाएंगी। सोमवार को डीएम पुलकित गर्ग ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने डीएम को मंदिर के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। ग्रामीणों के अनुसार, मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने वनवास काल के दौरान इस क्षेत्र के ऋषियों से भेंट की थी और बाके सिद्धपुर भी आए थे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ग्रामीणों ने टूटी सीढ़ियों की मरम्मत, सुरक्षा रेलिंग लगाने और दीपावली मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्री टीन शेड बनवाने की मांग की। डीएम ने कहा कि पूर्वजों की बनाई पौराणिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने साड़ा (SADA) के अधिकारियों को तत्काल मंदिर परिसर की पैमाइश कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। रिपोर्ट के बाद सुरक्षा रेलिंग लगाने और क्षतिग्रस्त सीढ़ियों के जीर्णोद्धार का काम शुरू कराने को कहा। ग्राम पंचायत निधि से होगा टीन शेड और मार्ग का काम डीएम ने ग्राम प्रधान श्रीरामकिंकर सिंह को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्री टीन शेड का निर्माण और क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत ग्राम पंचायत निधि से कराई जाए। टीन शेड निर्माण में वन विभाग की अनुमति से जुड़ी तकनीकी अड़चन को दूर करने के लिए ऑनलाइन एनओसी के लिए तत्काल आवेदन करने के निर्देश भी दिए गए। 1874 के आसपास बने ऐतिहासिक कुएं का भी निरीक्षण इसके बाद जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत बनाड़ी में करीब 1874 के आसपास निर्मित ऐतिहासिक कुएं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बीडीओ कर्वी महिमा विद्यार्थी को कुएं के आसपास इंटरलॉकिंग कराने और परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान, स्थानीय ग्रामीणों समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *