Sorting by

×




राजगढ़ में ईको कार पुल से नाले में बह गई। इसमें कुल 11 लोग सवार थे। दो बाहर निकल आए। बाकी गाड़ी में ही फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीएम रोहित बम्होरे और एसडीओपी अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे। अब तक 5 शव बरामद किए जा चुके हैं। बचाव दल बाकी लोगों की तलाश कर रहा है। हादसा पचोर-सारंगपुर रोड पर पड़ाना कस्बे में सोमवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक, ईको सवार सभी लोग देवास के सतवास से कड़लावद गांव जा रहे थे। इसमें 3 पुरुष, 4 महिला और 4 बच्चे सवार थे। पड़ाना के पास झिरी नाले पर 30 फीट का पुल निर्माणाधीन है। तेज बारिश का पानी पुल के ऊपर बह रहा है। कार ड्राइवर को अधूरा पुल नहीं दिखा। उसने गफलत में पुल के ऊपर कार चढ़ा दी, जो 20 फीट नाले में बह गई। चारों शवों को सारंगपुर लाया गया है। इनमें दो पुरुष, दो महिला और एक बच्चा शामिल है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *