Sorting by

×




जालौन के उरई कोतवाली पुलिस ने रविवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए राठ रोड पर डकैती की योजना बना रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस और डकैती में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं। मौके से एक अर्टिगा कार भी जब्त की गई है। उरई सीओ राजीव शर्मा के अनुसार, रविवार सुबह करीब 3:31 बजे कोतवाली उरई के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रमाशंकर तिवारी, संदीप कुमार और धर्मेंद्र कुमार सहित पुलिस टीम राठ रोड पर शताब्दी स्कूल के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग सड़क किनारे किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। एक छेनी और एक आरी ब्लेड बरामद किया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र निवासी शाहिद पुत्र हबीब खान (ग्राम गलिया), फिरोज पुत्र सैय्यददीन (बुधौलियाना नई बस्ती), नीतेन्द्र उर्फ नीतू पुत्र चरन सिंह (ग्राम औता, हाल निवासी बाहिदपुरा), इम्तियाज मंसूरी पुत्र रहीस खान (पठानपुरा) और राजू ठाकुर पुत्र जगदेव सिंह (बुधौलियाना नई बस्ती) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो 315 बोर के अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस, एक हथौड़ी, एक प्लास, दो पेचकस, एक छेनी और एक आरी ब्लेड बरामद किया है। वारदात में इस्तेमाल की जा रही अर्टिगा कार (संख्या यूपी 32 एमई 5426) को भी कब्जे में लिया गया है। सीओ के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में से कई के खिलाफ हमीरपुर और उरई सहित विभिन्न थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर उनके संभावित आपराधिक नेटवर्क और पूर्व की वारदातों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *