Sorting by

×




कासगंज में फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत, उनके परिवार के सदस्यों और सुरक्षा गार्ड समेत 37 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सहावर थाने में यह कार्रवाई एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश पर हुई है। आरोपियों के खिलाफ लूट, बलवा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले में 50 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। मामला 7 सितंबर 2025 को सांसद मुकेश राजपूत की बहन रीना और उनके ससुरालीजनों के बीच हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विवाद के बाद सांसद ने अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए उनकी बहन के पति रविंद्र को घर से बाहर निकलवा दिया। दुकान और मकान पर कब्जे का आरोप पीड़ित पक्ष का आरोप है कि रविंद्र को घर से बाहर निकाले जाने के बाद सांसद के माध्यम से आए लोगों ने उनकी दुकान और मकान पर कब्जा कर लिया। आरोप है कि इस दौरान मारपीट और बलवा किया गया और सामान भी लूटा गया। पीड़ित पक्ष ने घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की थी। आरोप है कि शिकायत के बावजूद तत्काल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुई FIR एमपी-एमएलए कोर्ट में मामले की सुनवाई के बाद पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में सहावर पुलिस ने सांसद समेत 37 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मुकदमे में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *