Sorting by

×




फिरोजाबाद के नगला खंगर थाना क्षेत्र के ग्राम परिहारमऊ में गुरुवार सुबह बारिश के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया। लगातार हो रही बारिश से सीली एक कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में दबकर एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आगरा में इलाज के दौरान परिवार के मुखिया की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और चार बच्चों का अस्पताल में उपचार जारी है। हादसा तब हुआ जब घर के सभी लोग सो रहें थे, और पत्नी मधु खाना बना रही था । तभी अचानक छत ढह गई। परिवार के सदस्यों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और सभी मलबे के नीचे दब गए। घटना सुबह लगभग 8 बजे की है। परिहारमऊ निवासी हरिओम (30), पुत्र रामबहादुर, अपनी पत्नी मधु (28) और चार बच्चों—कपिल (14), निखिल (11), शिव (6) तथा सूर्या (4) के साथ घर के भीतर मौजूद थे। मधु जब सुबह का खाना बना रही थीं, तभी अचानक छत ढह गई। परिवार के सदस्यों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और सभी मलबे के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने मशक्कत कर निकाला बाहर हादसे की तेज आवाज और चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर सभी को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल सीएचसी सिरसागंज ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हरिओम की बिगड़ती स्थिति के कारण उन्हें आगरा भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने जाना हाल, गांव में मातम सूचना मिलते ही एसडीएम सिरसागंज सिद्धार्थ पाठक सीएचसी पहुंचे, वहीं सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य का हाल जाना। हरिओम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत की खबर पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वह अपने पीछे पत्नी और चार मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *