![]()
राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि महिला आरक्षण बिल 2023 में ही संसद से सर्वसम्मति से पास हो चुका है और कांग्रेस ने इसका पूरा समर्थन किया था। अब तीन साल बाद भी इसे लागू नहीं किया गया है। राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से सवाल किया कि महिला आरक्षण कानून को लागू करने में देरी क्यों हो रही है और इसे परिसीमन से क्यों जोड़ा जा रहा है। उन्होंने सरकार से 2023 में पारित कानून को बिना किसी शर्त के लागू करने की मांग की। दरअसल राहुल ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर कहा था कि भारत की महिलाओं को खुद को एक्सप्रेस करने की, कल्पना करने की परमिशन नहीं है। कोई भी देश तब तक सफल नहीं हो सकता जब तक वहां की महिलाएं खुद को एक्सप्रेस न करें। रिजिजू ने उनके बयान पर रिप्लाई करते हुए लिखा था कि ये कांग्रेस की तरफ से एक पॉजिटिव मैसेज लगता है। राहुल के मन में महिलाओं को लेकर बदलाव आया है। उम्मीद है कि कांग्रेस बिना किसी शर्त के महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेगी। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।
Source link