Sorting by

×




हाथरस में मथुरा-बरेली हाईवे पर कुंडा गांव के पास एक सड़क हादसे में चार युवक घायल हो गए। यह घटना आज शनिवार सुबह करीब 7 बजे हुई। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक घायल को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। दो घायलों में नया नगला, हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र निवासी अभिषेक और पंकज शामिल हैं। ये दोनों हाल ही में पुलिस की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं और शारीरिक परीक्षा की तैयारी के लिए हाईवे पर सड़क किनारे दौड़ लगा रहे थे। तभी पीछे से आई एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक पर राजेंद्र कुमार और पुष्पेंद्र सवार थे, जो अलीगढ़ जिले के गंगीरी थाना क्षेत्र के तेहरा गांव के निवासी हैं। टक्कर के बाद वे दोनों भी बाइक से गिरकर घायल हो गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई। अभिषेक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते उसे जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *