Sorting by

×




भदोही में श्रावण मास के शुक्रवार को काशी-प्रयाग के मध्य स्थित प्रसिद्ध सेमराधनाथ धाम से बाबा सेमराधनाथ की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। करीब 35 किलोमीटर की इस धार्मिक यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। जगह-जगह पालकी का पूजन-अर्चन, आरती और पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने बाबा सेमराधनाथ का स्वागत किया। पालकी यात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने विधिवत पूजन-अर्चन के बाद पालकी को कंधा देकर किया। इसके बाद यात्रा इब्राहिमपुर, गोपालपुर, बदरी, केदारपुर, बिहरोजपुर, शुजातपुर, धनापुर और कौलापुर होते हुए गोपीगंज पहुंची। गोपीगंज में ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे भी यात्रा में शामिल हुए। इसके बाद पालकी यात्रा जंगीगंज और कोइरौना बाजार पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर बाबा का भव्य स्वागत किया। नगरदह होते हुए यात्रा पुनः सेमराधनाथ धाम पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान आगे-आगे आकर्षक धार्मिक झांकियां चल रही थीं। पूरे मार्ग में श्रद्धालु ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाते रहे और जहां-जहां से पालकी गुजरी, वहां लोगों ने फूलों की वर्षा कर बाबा सेमराधनाथ के दर्शन किए। करीब 35 किलोमीटर का भ्रमण करने के बाद पालकी यात्रा मंदिर परिसर पहुंची, जहां विशाल प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के कई जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *