Sorting by

×




गोरखपुर में मासूम बच्चों के खिलाफ बढ़ रहे अपहरण, दुष्कर्म और हत्या जैसे अपराधों को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी (DM) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कानून-व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। BSP ने कहा कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है और अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पार्टी ने फास्ट ट्रैक कोर्ट, समयबद्ध जांच, आरोपियों पर गैंगस्टर और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई, पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद समेत कई मांगें प्रशासन के सामने रखीं। फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर 6 महीने में सजा की मांग ज्ञापन में BSP ने मांग की कि बच्चों से जुड़े सभी गंभीर मामलों की सुनवाई के लिए विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएं। इन अदालतों में रोजाना सुनवाई हो और अधिकतम छह महीने के भीतर दोषियों को सजा दिलाई जाए। पार्टी का कहना है कि कड़ी और त्वरित सजा से अपराधियों में कानून का डर पैदा होगा। POCSO और गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की मांग पार्टी ने कहा कि ऐसे मामलों में आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी हो। उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों को भी जब्त किया जाए, ताकि अपराधियों को कड़ा संदेश मिल सके। 30 दिन में जांच पूरी करने की मांग BSP ने जांच प्रक्रिया को समयबद्ध बनाने पर जोर दिया। पार्टी ने मांग की कि हर मामले में विवेचना अधिकारी की जवाबदेही तय हो और 30 दिन के भीतर जांच पूरी कर चार्जशीट अदालत में दाखिल की जाए। यदि किसी मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो। पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा और नौकरी देने की मांग ज्ञापन में पीड़ित परिवारों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और पूरे परिवार को 24 घंटे पुलिस सुरक्षा देने की मांग की गई। इसके अलावा स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और संवेदनशील इलाकों के 500 मीटर दायरे में पुलिस पिकेट और डायल-112 की तैनाती बढ़ाने की भी मांग उठाई गई। लापता बच्चों पर तुरंत FIR और SIT गठित करने की मांग BSP ने कहा कि किसी भी बच्चे के लापता होने की सूचना मिलते ही तत्काल FIR दर्ज की जाए। ऐसे मामलों की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) गठित कर निष्पक्ष और तेज कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। BSP ने आंदोलन की चेतावनी दी जिला अध्यक्ष ऋषि कपूर ने कहा कि गोरखपुर में बच्चों के खिलाफ बढ़ रहे जघन्य अपराध बेहद चिंताजनक हैं और इससे साफ है कि प्रशासन अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो BSP बड़े स्तर पर जनआंदोलन शुरू करेगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *