![]()
सीतापुर के बिसवां कस्बे में नाले में डूबकर 6 साल के बालक की मौत के मामले में कार्रवाई की। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे डीएम के निर्देश पर ठेकेदार और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ थाना कोतवाली बिसवां में कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खेलते समय पानी से भरे नाले में गिरा था मासूम बिसवां कस्बे के मोहल्ला जोशी टोला में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नाले का निर्माण कार्य चल रहा था। 3 अगस्त 2026 को हुई भारी बारिश के बाद निर्माणाधीन नाले में पानी भर गया था। इसी दौरान छह वर्षीय सलमान पुत्र इकबाल खेलते समय नाले में गिर गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल बच्चे को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां पहुंचाया, लेकिन यहां ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही सामने आई घटना के बाद डीएम के निर्देश पर कराई गई प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई। जांच में पाया गया कि नाले के आसपास पर्याप्त बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और अन्य सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे, जिससे हादसा हुआ। ठेकेदार समेत अन्य जिम्मेदारों पर कानूनी कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने ठेकेदार और निर्माण कार्य से जुड़े अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद कोतवाली बिसवां में बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रशासन की चेतावनी- सुरक्षा से समझौता नहीं होगा सार्वजनिक निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने वाले सभी जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link