![]()
उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण के पिता और सिंचाई विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता हरि किशन मित्तल का बुधवार को 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे आशियाना इलाके में रहते थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने डीजीपी राजीव कृष्ण को सांत्वना दी और हरि किशन मित्तल के निधन को बेहद दुखद बताया। सीएम ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को यह अपूरणीय क्षति सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पर आशियाना स्थित डीजीपी के आवास पर पहुंचे और उन्होंने डीजीपी को सांत्वना दी।
हरि किशन मित्तल का जन्म 1938 में मेरठ में हुआ था। उन्होंने रूड़की विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और 1960 में यूपी सिंचाई विभाग में शामिल हुए। तीन दशक से ज्यादा की सेवा में उन्होंने कालागढ़ बांध परियोजना, पीलीभीत-बनबसा बिफर्केशन प्रोजेक्ट और टिहरी पावर हाउस प्रोजेक्ट जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं में अहम भूमिका निभाई। सेवानिवृत्ति के बाद वे आशियाना में रह रहे थे। उनके पीछे दो पुत्र—यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण और संजीव मित्तल, पुत्रवधू मीनाक्षी सिंह (मुख्य आयकर आयुक्त) तथा पुत्री सीमा गर्ग हैं। उनका अंतिम संस्कार लखनऊ के भैंसाकुंड पर किया जा रहा है। हरिकिशन मित्तल की अंतिम यात्रा में परिवार के साथ साथ बड़ी संख्या पुलिस विभाग के अधिकारी और अन्य लोग भी शामिल हुए।
Source link