Sorting by

×




इटावा सफारी पार्क में 7 से 9 अगस्त तक 10वीं स्टेट योग स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप-2026 का आयोजन होगा। उत्तर प्रदेश योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 20 से 22 जिलों के 250 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। सफारी पार्क प्रशासन ने आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार दोपहर सफारी पार्क के निदेशक अनिल कुमार पटेल ने बताया कि प्रतियोगिता में लखनऊ, मथुरा, आगरा, अयोध्या, अलीगढ़, इटावा, बुलंदशहर, उन्नाव, कानपुर, अमरोहा, झांसी, मुरादाबाद, वाराणसी, सहारनपुर, हरदोई, प्रयागराज, जौनपुर, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, बलिया, फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ सहित कई जिलों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। पांच आयु वर्गों में होंगे मुकाबले चैम्पियनशिप बालक और बालिका वर्ग में आयोजित की जाएगी। इसमें मिनी (8-12 वर्ष), सब जूनियर (12-14 वर्ष), जूनियर (14-18 वर्ष), सीनियर (18-35 वर्ष) और वरिष्ठ (35-45 वर्ष) वर्ग के खिलाड़ी अपनी-अपनी श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
7 अगस्त को उद्घाटन, 9 अगस्त को होंगे फाइनल आयोजन के कार्यक्रम के अनुसार 7 अगस्त को शाम 4 बजे उद्घाटन समारोह होगा। इसके बाद शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक प्रारंभिक मुकाबले खेले जाएंगे। 8 अगस्त को सुबह 8 बजे से क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल होंगे। वहीं 9 अगस्त को सुबह 9 से 11 बजे तक फाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह होगा। योग को मिलेगा बढ़ावा चैम्पियनशिप के टेक्निकल चेयरमैन डॉ. मुकेश राय होंगे। निदेशक अनिल कुमार पटेल ने कहा कि राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता से इटावा को खेल गतिविधियों के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। साथ ही युवाओं में योग के प्रति रुचि बढ़ेगी और नई प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *