![]()
बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र के अछरौंड़ गांव में मंगलवार दोपहर हादसे में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। घटना उस समय हुई, जब वह घर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान पानी की मोटर लगाने की तैयारी कर रहा था। जानकारी के अनुसार, अछरौंड़ गांव निवासी जितेंद्र (32) पुत्र रामकिशोर के घर की छत का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य के लिए पानी की व्यवस्था करने के उद्देश्य से वह मोटर लगाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान वह बिजली के तार की इंसुलेशन हटाने का प्रयास कर रहा था, तभी अचानक लाइन में करंट प्रवाहित हो गया और वह उसकी चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह मौके पर बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. विनीत सचान ने बताया कि जितेंद्र को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था, लेकिन जांच के दौरान उसकी मृत्यु की पुष्टि हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह निर्माण कार्य के दौरान पानी की मोटर लगाने के लिए बिजली के तार पर काम कर रहा था, तभी करंट लगने से यह हादसा हुआ।
Source link