Sorting by

×




मऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत सोमवार देर शाम तक सात रोमांचक मुकाबले खेले गए। 1 से 8 अगस्त 2026 तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ और जिला खेल कार्यालय मऊ के संयुक्त तत्वावधान में इसका आयोजन किया जा रहा है। दिन के पहले मुकाबले में बरेली मंडल ने अलीगढ़ मंडल को 5-0 से हराया। बरेली की ओर से नीरज ने दो और आदिल ने तीन गोल किए। दूसरे मैच में आगरा मंडल ने मिर्जापुर मंडल को 2-1 से पराजित किया, जिसमें आगरा की जीत में ऋषभ का निर्णायक गोल अहम रहा। सहारनपुर मंडल को 8-0 से करारी शिकस्त दी तीसरे मुकाबले में गोरखपुर मंडल ने बस्ती मंडल को 1-0 से हराया। गोरखपुर के लिए रोहतम ने एकमात्र विजयी गोल किया। चौथे मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने सहारनपुर मंडल को 8-0 से करारी शिकस्त दी। पांचवें मुकाबले में वाराणसी मंडल ने चित्रकूट मंडल पर 10-0 की बड़ी जीत दर्ज की। वाराणसी की ओर से अफ्रीदी, गोविंद और अभिषेक ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं, छठे मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने देवीपाटन (गोंडा) मंडल को 6-0 से हराया, जिसमें इकराम, अभिषेक और मिथिलेश का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। दिन के अंतिम मुकाबले में लखनऊ मंडल ने कानपुर मंडल को 2-0 से हराकर महत्वपूर्ण जीत हासिल की। प्रतियोगिता के दौरान उप क्रीड़ाधिकारी आजमगढ़ जय प्रकाश सिंह, जिला ओलंपिक संघ मऊ के अध्यक्ष ओमेन्द्र सिंह, जिला फुटबॉल संघ मऊ के सचिव हाजी मुन्नौवर अली सहित कई खेल अधिकारी, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। समापन पर क्रीड़ाधिकारी मऊ डी.पी. सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे सभी अतिथियों और खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आगामी मुकाबलों में भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने की अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *