Sorting by

×




श्रावस्ती जिले में रविवार दो अलग-अलग घटनाओं में एक किशोरी की आत्महत्या और एक युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। सिरसिया क्षेत्र में मोबाइल को लेकर मां से विवाद के बाद 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर मिला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना सिरसिया थाना क्षेत्र के बेचईपुरवा गांव की है। यहां 16 वर्षीय कक्षा 10 की छात्रा मीरा देवी का शव रविवार को घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि मोबाइल देखने को लेकर मीरा की मां से कहासुनी हुई थी। मां ने उसका मोबाइल छीनकर पिता को दे दिया था, जिससे मीरा नाराज हो गई थी। गुस्से में मीरा कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। उसने कमरे में लगे कैमरे को भी बंद कर दिया था। कुछ देर बाद जब परिजन लौटे, तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। दूसरी घटना नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के बेलहा राघव के मजरा बंजारही की है। यहां 32 वर्षीय कप्तान शुक्ला पुत्र संतराम का शव शनिवार देर रात गांव के बाहर पानी की टंकी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों के अनुसार, कप्तान दोपहर करीब तीन बजे इंडियन बैंक जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक उनके वापस न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। रात करीब 11 बजे कप्तान पानी की टंकी के पास बेहोशी की हालत में मिले। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से लगभग 250 मीटर दूर मृतक की बाइक बरामद हुई है, लेकिन उनका मोबाइल फोन गायब मिला। मोबाइल के गायब होने से मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मोबाइल की तलाश के साथ ही कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। कप्तान शुक्ला अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल है। पुलिस दोनों मामलों की अलग-अलग बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *