![]()
हरदोई में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शनिवार शाम करीब 5:30 बजे हरदोई पहुंचे। यहां उन्होंने सड़क हादसे में घायल कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडे का हालचाल जाना। धर्मशाला रोड स्थित आवास पर हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। कंगना रनौत के इस्तीफे की उठाई मांग मीडिया से बातचीत में अजय राय ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन में देश के बच्चों के लिए सच्चा प्रेम है, तो उन्हें भाजपा सांसद कंगना रनौत का इस्तीफा लेकर उनकी संसद सदस्यता समाप्त करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कंगना रनौत ने बच्चों को “गटर का बच्चा” कहा। उन्होंने कहा कि एक ओर युवाओं पर मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वीडियो जारी कर बच्चों को माफ करने का दिखावा किया जा रहा है। राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सरकार को घेरा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि इस समय देश में राम मंदिर के चढ़ावे में हुई कथित चोरी की चर्चा हो रही है। उनका कहना था कि भाजपा और आरएसएस जनता का ध्यान असली मुद्दों से हटाने के लिए निर्दोष लोगों पर मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता अब सरकार की कार्यशैली को समझ चुकी है। 2027 चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा अजय राय ने वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेस सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने पार्टी में किसी भी तरह की गुटबाजी से इनकार करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत प्रदेश अध्यक्ष अजय राय घायल जिलाध्यक्ष विक्रम पांडे का हालचाल जानने के लिए शहर के धर्मशाला रोड स्थित आवास पहुंचे थे। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में सुभाष पाल, सुरेंद्र कुमार, ओमेंद्र वर्मा, मोहन सिंह, आजम खान, मंजूलता मित्र, एडवोकेट भुट्टो मियां सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link