Sorting by

×




प्रतापगढ़ में सावन पर्व और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और सुविधा व्यवस्था की है। जिले के 13 थाना क्षेत्रों में कांवड़ मार्गों पर कुल 20 पुलिस हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। इन हेल्प डेस्क पर 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, ताकि शिवभक्तों को यात्रा के दौरान तत्काल सहायता मिल सके। शनिवार शाम करीब 6:30 बजे अपर पुलिस अधीक्षक ने भूपियामऊ स्थित पुलिस हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ श्रद्धालुओं की सहायता करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हेल्प डेस्क पर कांवड़ियों के लिए बैठने की व्यवस्था, पेयजल, खोया-पाया केंद्र और महिला हेल्प डेस्क जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं को मार्ग, प्रमुख स्थलों और सुरक्षित रास्तों की जानकारी भी यहीं से दी जाएगी। कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस लगातार निगरानी रखेगी। जिलेभर के 20 हेल्प डेस्क पर 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य कांवड़ियों को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान यातायात नियमों और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें तथा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *