Sorting by

×


प्रमोद यादव | प्रयागराज2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज में दिव्यांग बच्चों के लिए आज से ब्लॉक स्तरीय मेडिकल एसेसमेंट कैंप का शुभारंभ हो रहा है। इसका उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की सही स्थिति का आकलन कर उन्हें सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का सीधा लाभ दिलाना है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अनिल कुमार ने बताया कि बेसिक शिक्षा और समग्र शिक्षा अभियान के तहत आयोजित यह शिविर 31 जुलाई से 5 सितंबर तक चलेगा।

इन शिविरों में मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड बच्चों का चिकित्सीय परीक्षण करेगा। इस परीक्षण के आधार पर बच्चों को तुरंत दिव्यांगता प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड जारी किए जाएंगे।

मेडिकल टीम द्वारा परीक्षण के दौरान बच्चों की जरूरत के मुताबिक विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण, चश्मा और अन्य जरूरी सामग्रियां चिन्हित की जाएंगी। जिन बच्चों को विशेष चिकित्सीय हस्तक्षेप की आवश्यकता है।

उनके लिए करेक्टिव सर्जरी और कॉक्लियर इम्प्लांट की प्रक्रिया भी इस कैंप के माध्यम से पूरी की जाएगी। जापानी इंसेफलाइटिस एवं एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (जेई/एईएस) से प्रभावित बच्चों का भी विशेष रूप से परीक्षण कराया जाएगा।

यह अभियान 31 जुलाई को बीआरसी बहरिया से शुरू होकर 5 सितंबर तक सभी 24 विकास खंडों में आयोजित किया जाएगा। इसके तहत 1 अगस्त को होलागढ़, 3 अगस्त को शंकरगढ़, 4 अगस्त को हंडिया, 5 अगस्त को कोरांव, 6 अगस्त को कौड़िहार, 7 अगस्त को उरुवा, 8 अगस्त को नगर क्षेत्र, 10 अगस्त को धनूपुर और 11 अगस्त को कौंधियारा में शिविर लगेंगे।

इसी क्रम में 12 अगस्त को प्रतापपुर, 13 अगस्त को मेजा, 14 अगस्त को माण्डा, 18 अगस्त को सैदाबाद, 19 अगस्त को सोरांव, 20 अगस्त को करछना (कंपोजिट विद्यालय रामपुर), 21 अगस्त को फूलपुर, 22 अगस्त को जसरा और 25 अगस्त को भगवतपुर (कौड़िहार 2) में कैंप आयोजित होंगे।

महीने के अंतिम दिनों में 29 अगस्त को श्रृंगवेरपुर, 1 सितंबर को सहसों, 2 सितंबर को मऊआइमा, 3 सितंबर को चाका तथा 5 सितंबर को बीआरसी बहादुरपुर में शिविर के साथ इस महाअभियान का समापन होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *