Sorting by

×




प्रयागराज जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लगभग 20 हजार रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। यह कार्रवाई ट्रेनों में चोरी, छिनैती और अवैध तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। जीआरपी प्रयागराज के प्रभारी के निर्देश पर उपनिरीक्षक भूपेंद्र कुमार और आरपीएफ की संयुक्त टीम प्रयागराज जंक्शन पर चेकिंग कर रही थी। प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर हावड़ा छोर की ओर मजार के पास एक संदिग्ध युवक को रोका गया। उसके बैग की तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली, जिसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकाश कुमार राय (32) के रूप में हुई है। वह शिवनाथ राय का पुत्र और पटना, बिहार के दानापुर डियरा, वार्ड नंबर-6, थाना दानापुर का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से ब्लेंडर्स प्राइड, रॉयल स्टैग, आफ्टर डार्क ब्लू और स्मिरनॉफ ब्रांड की कई बोतलें और क्वार्टर बरामद हुए। इन सभी बोतलों पर “FOR SALE IN UTTAR PRADESH ONLY” अंकित था। बरामद शराब की कुल कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ट्रेनों के जरिए उत्तर प्रदेश से शराब बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचता था। इस तरह वह अवैध रूप से धन कमाता था। बरामदगी के आधार पर जीआरपी प्रयागराज ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी किसी बड़े तस्करी नेटवर्क का हिस्सा है या नहीं। रेलवे पुलिस ने बताया कि स्टेशन और ट्रेनों में अपराध तथा अवैध तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *