Sorting by

×




रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने 01925/01926 कानपुर सेंट्रल–मदुरै स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। अब यह ट्रेन अगस्त में चार अतिरिक्त फेरे लगाएगी। इसके अलावा रेलवे प्रशासन ने सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का संचालन अगस्त 2026 तक जारी रहेगा, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सीटों की उपलब्धता मिलेगी रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 01925 कानपुर सेंट्रल–मदुरै स्पेशल प्रत्येक बुधवार यानी 5, 12, 19 और 26 अगस्त 2026 को सुबह 8:10 बजे कानपुर सेंट्रल से रवाना होगी और शुक्रवार सुबह 7:15 बजे मदुरै पहुंचेगी। वहीं वापसी में 01926 मदुरै–कानपुर सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक शनिवार 8, 15, 22 और 29 अगस्त 2026 को रात 2:30 बजे मदुरै से चलेगी और सोमवार सुबह 4:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इन स्टेशनों में होगा ठहराव 22 कोच वाली इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए चार सामान्य, आठ स्लीपर, सात एसी थर्ड और एक एसी सेकेंड कोच लगाए गए हैं। वहीं ट्रेन का ठहराव पुखरायां, उरई, झांसी, ललितपुर, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, रामगुंडम, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, तेनाली, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर, रेणिगुंटा, कटपड़ी, जोलारपेट्टई, सलेम, नामक्कल, करूर और डिंडीगुल स्टेशनों पर होगा।
सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई
रेलवे के अनुसार 09185/09186 मुंबई सेंट्रल–कानपुर अनवरगंज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 30 और 31 अगस्त 2026 तक पांच अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाया गया है। इसी तरह 09309/09310 इंदौर–हजरत निजामुद्दीन स्पेशल का संचालन सप्ताह में दो दिन 30 और 31 अगस्त तक कुल नौ अतिरिक्त फेरों के लिए जारी रहेगा। यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत इसके अलावा 09093/09094 और 09097/09098 उधना–अयोध्या कैंट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 28-29 अगस्त और 25-26 अगस्त तक बढ़ाई गई है। वहीं 09033/09034 उधना–मालदा टाउन स्पेशल 27 और 30 अगस्त तक पांच अतिरिक्त फेरों के लिए संचालित होगी। रेलवे ने 09451/09452 गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन भी 28 और 31 अगस्त तक चार अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। इसके अलावा 09447/09448 अहमदाबाद–पटना स्पेशल ट्रेन का संचालन एक अतिरिक्त फेरे के लिए 5 और 7 अगस्त तक जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *