Sorting by

×




मैनपुरी जिले में करंट लगने से एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। यह घटना सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के राधा रमन रोड स्थित लोकप्रिय वस्त्र भंडार वाली गली में मंगलवार को हुई। किशोर पंखा हटाते समय बिजली के तार की चपेट में आ गया। मृतक की पहचान आगरा के दादरी थाना क्षेत्र निवासी राज (17 वर्ष) पुत्र डालचंद के रूप में हुई है। राज 14 जुलाई को मैनपुरी में टाइल पत्थर का काम करने के लिए आया था। मंगलवार को काम करते समय राज को गर्मी लगी। उसके साथियों ने उसे दूसरी मंजिल से पंखा नीचे लाने को कहा। जैसे ही राज ने पंखा हटाने के लिए तार पकड़े, उसे तेज करंट लग गया। पंखा गिरने की आवाज सुनकर उसके साथी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक राज की करंट लगने से मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *