Sorting by

×


सनी गुप्ता, संभल3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संभल हिंसा के आरोपी जफर अली ने AIMIM में शामिल होने के बाद समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, संभल में सपा का कोई वर्चस्व नहीं बचा है। पार्टी ‘निल’ हो चुकी है। जफर अली ने AIMIM को मुसलमानों की एकमात्र हमदर्द पार्टी बताया।

मंगलवार शाम 5:30 बजे को मोहल्ला कोर्ट गर्वी स्थित अपने आवास पर जफर अली ने दैनिक भास्कर से बात की। कहा, उन्हें अन्य जिलों का पता नहीं, लेकिन संभल में सपा ‘निल’ हो चुकी है। उन्होंने विधायक इकबाल महमूद पर आरोप लगाया कि उन्होंने सपा को इस काबिल नहीं छोड़ा कि उसका कोई वर्चस्व बचा रहे।

AIMIM में अपनी नई पारी शुरू करने पर जफर अली ने कहा कि पार्टी का भविष्य उज्ज्वल है। उन्होंने दावा किया कि लोग जान चुके हैं कि AIMIM ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो मुसलमानों की हमदर्दी करती है, उन्हें न्याय दिला सकती है, ऊंचा उठा सकती है और उनके हक दिला सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान “तुर्क की तुर्कीय नहीं चलेगी” और “हरिहर मंदिर का आदेश चलेगा” पर प्रतिक्रिया देते हुए जफर अली ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि योगी ने यह बात किस संदर्भ में कही।

उन्होंने जोर दिया कि तुर्कों ने भारत की आजादी में बड़ी कुर्बानियां दी हैं और फांसी तक खाई है। जफर अली ने आगे कहा, “तुर्कों की कोई तुर्काई नहीं चल रही है। तुर्क, खान, मुसलमान सब साहब साथ हैं। कोई न तुर्क है, न कोई खान साहब है, सब मुसलमान हैं, सबका काम होगा, सबकी बात होगी।”

आगामी चुनाव में सरकार बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी भविष्यवाणी करना जल्दबाजी होगी, क्योंकि चुनाव में अभी 5-6 महीने बाकी हैं और समीकरण भविष्य तय करेंगे। आपको बता दें कि जफर अली के एआईएमआईएम ज्वाइन करने के बाद संभल की सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *