![]()
बागपत में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में सीओ सुकन्या शर्मा ने देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र के गौरीपुर मोड़ पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और लगातार चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीओ ने पुलिसकर्मियों से कहा कि संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। कांवड़ यात्रा के लिहाज से अहम है गौरीपुर मोड़ गौरीपुर मोड़ कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों में शामिल है। इसी वजह से यहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। पीआरवी और थाना मोबाइल का भी किया निरीक्षण सीओ सुकन्या शर्मा ने भ्रमणशील पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) और थाना मोबाइल का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए उन्हें पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही आम लोगों के साथ विनम्र व्यवहार रखने और हर सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। हरियाणा सीमा पर बढ़ाई गई निगरानी सीओ ने विशेष रूप से हरियाणा से आने और वहां जाने वाले संदिग्ध वाहनों की गहन जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों को लगातार चालू रखने और नियमित चेकिंग जारी रखने पर जोर दिया। निवाड़ा चौकी के रास्ते हरियाणा से बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है, इसलिए इस मार्ग पर पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है।
Source link