![]()
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय का 48वां दीक्षांत समारोह मंगलवार 28 जुलाई को सुबह 9 बजे से होगा। यह समारोह लागतार दूसरे साल रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित है। जहां कुलाधिपति राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मंच से 26 मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी। इस समारोह के मुख्य अतिथि कैप्टन बीके त्यागी, सीएमडी, शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इण्डिया, मुम्बई होंगे। साथ ही अति विशिष्ट अतिथि योगेन्द्र उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री, उच्च शिक्षा, उत्तर प्रदेश सरकार एवं विशिष्ट अतिथि रजनी तिवारी, राज्य मंत्री, उच्च शिक्षा, उत्तर प्रदेश सरकार होंगी। कुल 63,060 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री कुलसचिव डॉ सुनीता पांडेय ने बताया – इस बार काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय में कुल 63,060 विद्यार्थियों को सत्र 2025-26 में डिग्री दी जाएगी। ये सभी डिग्रियां एक बार में डिजिटली डीजी लाकर में सेव होंगी। जहां से स्टूडेंट फौरन उसे अपने एडमिट कार्ड और डिटेल से डाऊनलोड कर सकेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति के अनुसार इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। कुल रिजल्ट में 77 परसेंट फीमेल स्टूडेंट पास हुई हैं। मंच से कुल 26 छात्र-छात्राओं को मिलेगा स्वर्ण पदक विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ सुनीता पांडेय ने बताया – दीक्षान्त समारोह में मंच से 26 विद्यार्थियों (छात्रा 20 एवं छात्र 06) को कुल 43 स्वर्ण पदक प्रदान किया जायेगा। जिसमें ग्रेजुएशन के 08 (सभी छात्राएं- 05 विश्वविद्यालय एवं 03 सम्बद्ध महाविद्यालय से) और पोस्ट ग्रेजुएशन के 16 (05 छात्र एवं 11 छात्राए) विद्यार्थी और दो उत्कृष्ट खिलाड़ी- सुमित कुमार भारती व अंजलि कुमारी शामिल हैं। कुलपति ने बताया कि दीक्षान्त समारोह में कुल 17 विद्यार्थियों को दो-दो स्वर्ण पदक प्रदान किया जायेगा। तेलंगाना के उद्यमी को मिलेगी डी-लिट् की मानद उपाधि कुलसचिव ने बताया – इस बार लीक से हटकर काशी विद्यापीठ राज्यपाल की प्रेरणा से अपने दीक्षांत समारोह एक उद्यमी को डी-लिट की मानद उपाधि देंगे। क्योंकि ये युग जॉब सीकर नहीं जॉब प्रोवाइडर बनने का है। इसके लिए हमने तेलंगाने के रहने वाले वाई श्रीधर राव को इस डी-लिट की मानद उपाधि के लिए चुना है। ये तेलंगाना में बिजनेस करते हैं। ये ग्रामीण प्रवेश से हैं उसके बावजूद इन्होने हथकरघे को मोर्डनाइज्ड किया है। सभी फैब्रिक को वो बनाते हैं। इस बार 53 मेधावियों को मेडल उन्होंने बताया – इस बार 82 मेडल कुल 53 विद्यार्थियों को मिलेंगे। जिसमें मेल 13 और फीमेल 40 हैं। मंच से सिर्फ 26 को ही यह पदक प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही साथ कुल 63,060 उपाधियां इस बार दी जा रही हैं। जिसमें से 49,659 उपाधियां ग्रेजुएशन की हैं और 13,401 पोस्ट ग्रेजुएशन की हैं। इसके साथ ही साथ 123 पीएचडी की उपाधियां दी जा रही हैं। टोटल मेल 22,129 मेल स्टूडेंट हैं और 40,931 फीमेल स्टूडेंट हैं। इन 17 स्टूडेंट्स को मिलेगा डबल मेडल –
Source link