![]()
चित्रकूट मुख्यालय के तरौंहा में इस वर्ष होने वाली रामलीला के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया की अध्यक्षता में सोमवार को संपन्न हुई इस बैठक में आगामी 23 सितंबर से रामलीला के मंचन का निर्णय लिया गया। यह बैठक प्रशांत करवरिया के आवास पर गांव के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में हुई। इस दौरान रामलीला मंडली के महंत शंकरदास और व्यास श्रवण द्विवेदी को कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व सभासद शैलेन्द्र करवरिया ने श्रीफल व 1100 रुपये दक्षिणा देकर निर्धारित तिथि पर रामलीला के आयोजन के लिए आमंत्रित किया। अध्यक्ष ने बताया कि तरौंहा में रामलीला की शुरुआत वर्ष 1965 में पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय गोपालकृष्ण करवरिया ने की थी। यह परंपरा तब से लगातार निभाई जा रही है। इस वर्ष भी लीला के भव्य मंचन के लिए कानपुर और अन्य स्थानों से ख्यातिलब्ध कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में संजय करवरिया, जितेन्द्र करवरिया, वेदरतन, आत्माराम, विनोद पांडेय, राजेश भारद्वाज, दीपक भारद्वाज, माघेन्द्र द्विवेदी, डॉ. अफसर खान, गोरे खां, यूसुफ खां, दद्दू महाराज, इन्द्रदत्त गर्ग, शिव प्रकाश कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, अमरनाथ द्विवेदी, पवन करवरिया, मो. सादिक, अरशद खां, मो. इम्तियाज, शुभम करवरिया, मुकेश पांडेय सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
Source link