Sorting by

×




ग्रेटर नोएडा के शारदा केयर अस्पताल में जूपिटर सिक्योरिटी एजेंसी के तहत कार्यरत सुरक्षा गार्डों ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से शिकायत की। कर्मचारियों ने 12 से 13 घंटे ड्यूटी कराने, अवकाश नहीं देने और अप्रैल से वेतन का भुगतान न किए जाने का आरोप लगाया। गार्डों का कहना है कि करीब 91 कर्मचारी इस समस्या से प्रभावित हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई और बकाया वेतन दिलाने की मांग की है। 30 दिन ड्यूटी, फिर भी नहीं मिलती छुट्टी सुरक्षा गार्डों का आरोप है कि उनसे प्रतिदिन 12 से 13 घंटे काम कराया जाता है। महीने के सभी 30 दिन ड्यूटी लेने के बावजूद उन्हें कोई साप्ताहिक या अन्य अवकाश नहीं दिया जाता। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार काम के बावजूद उनकी समस्याओं पर एजेंसी की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अप्रैल से वेतन नहीं मिलने का आरोप सुरक्षा गार्ड रूबी ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से करीब 17,800 रुपये मासिक वेतन पर काम कर रही हैं। उनका आरोप है कि अप्रैल माह से अब तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि वेतन बढ़ाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन उसे भी पूरा नहीं किया गया। डीएम से जांच और कार्रवाई की मांग पीड़ित कर्मचारियों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रशासन हस्तक्षेप कर बकाया वेतन का भुगतान सुनिश्चित कराए और श्रम नियमों के अनुसार कार्य परिस्थितियां लागू कराए। एजेंसी बोली- जल्द मिलेगा वेतन वहीं, जूपिटर सिक्योरिटी एजेंसी के फील्ड ऑफिसर ने कर्मचारियों की शिकायतों पर कहा कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक-दो दिन के भीतर सभी कर्मचारियों को उनका बकाया वेतन दे दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *