Sorting by

×




सोनभद्र के घोरावल में भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में शामिल होने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री रंगनाथ मिश्रा ने प्राचीन शिवद्वार मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन किए। सावन माह में प्रसिद्ध इस मंदिर में उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इससे पहले मंत्री अनिल मौर्य के आवास पर घोरावल विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं का वृहद सम्मेलन आयोजित किया गया था। सम्मेलन में भाग लेने के बाद पूर्व मंत्री सीधे शिवद्वार मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में पूर्व जिला अध्यक्ष सवर्ण आर्मी सोनभद्र राजू चौबे के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। सावन के पवित्र महीने में शिवद्वार मंदिर में बड़ी संख्या में कांवड़िए जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। यह प्राचीन शिव-पार्वती मंदिर सोनभद्र टूरिज्म ऑर्बिट के प्रमुख धार्मिक स्थलों में भी शामिल है। दर्शन-पूजन के बाद पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा ने कहा कि बाबा शिवद्वार की दिव्य प्रतिमा अद्भुत है और ऐसी मूर्ति बहुत कम स्थानों पर देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद उन्हें बाबा भोलेनाथ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिससे उन्हें आत्मिक संतोष मिला। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी अजय गिरी, प्रवीण त्रिपाठी, अमित मिश्रा, श्रवण सिंह सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *