Sorting by

×


चेतन पांडेय | धनपतगंज(सुल्तानपुर), सुलतानपुर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुल्तानपुर के धनपतगंज पावर हाउस से जुड़े क्षेत्रों में शुक्रवार रात करीब एक बजे 33 केवी मुख्य लाइन में ब्रेकडाउन होने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। इसके कारण पावर हाउस से संचालित सभी 11 केवी फीडरों की आपूर्ति बाधित रही। सुबह साढ़े छह बजे तक बिजली बहाल नहीं हो सकी, जिससे एक लाख से अधिक आबादी प्रभावित हुई।

बिजली गुल होने से धनपतगंज बाजार, हरौरा बाजार, चंदौर, मायंग, पीपर गांव, भरसड़ा, लोहंगी, मझवारा, अतरसुमा, बेनीपुर, सराय भारती, रामनगर, सेमरौना, पंडरी समेत दर्जनों गांव प्रभावित हुए। पूरी रात उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन बिजली कटौती और फॉल्ट की समस्या बनी रहती है। रातभर बिजली न रहने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को विशेष परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

जूनियर इंजीनियर (जेई) सुरेश कुमार ने जानकारी दी कि 33 केवी मुख्य लाइन में ब्रेकडाउन के कारण धनपतगंज पावर हाउस से संचालित सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित है। उन्होंने बताया कि टीम फॉल्ट तलाशने में जुटी है और जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *