![]()
सहारनपुर के थाना कोतवाली मंडी पुलिस ने सोमवार को अवैध पशु कटान करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर एक मृत कटिया (भैंस) के अवशेष तथा पशु कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए। दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, निसार रोड स्थित फईम मीट वाले की दुकान के पास दो लोगों को अवैध रूप से पशु कटान करते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीम पुत्र बहार अहमद निवासी दाऊद सराय, थाना कुतुबशेर और सादिक पुत्र राशीद निवासी मोहल्ला शीराजान, थाना कुतुबशेर, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक मृत अधकटी कटिया (भैंस) के अवशेष, एक कुल्हाड़ी, एक स्टील की छोटी परात, एक स्टील की प्लेट, तीन लोहे के हुकनुमा कांटे, एक चापड़, एक कम्प्यूटरीकृत तौल कांटा मय झाबा तथा दो अवैध छुरियां बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जिस दुकान से उन्हें पकड़ा गया वह फईम की है। वे मौका मिलने पर बिना अनुमति के वहां पशु कटान करते थे और मांस को अन्य मांस की दुकानों पर सप्लाई कर देते थे। इससे मिलने वाली रकम आपस में बांट लेते थे। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोतवाली मंडी में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सादिक के खिलाफ पहले भी दो मुकदमे दर्ज हैं। 2017 में थाना कुतुबशेर में और 2020 में मुकदमा दर्ज हो चुका है।
Source link