![]()
संभल में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मां-बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं। यह घटना मंगलवार रात 8 बजे जनपद संभल की तहसील चंदौसी के थाना बहजोई क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर जूना में हुई। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बबलू की 30 वर्षीय पत्नी शीला और 10 वर्षीय बेटी निशा 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आईं। गर्मी के कारण दोनों मां-बेटी छत पर सोने की तैयारी कर रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना पर 108 एंबुलेंस गांव पहुंची। झुलसी मां-बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रात 9:15 बजे उन्हें संभल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उमेद यादव ने बताया कि छत के ऊपर से 1 उन्होंने पहले भी अधिकारियों से लाइन हटाने की शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उमेद यादव के अनुसार, इस लाइन से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। डॉ. सचिन वर्मा ने बताया कि मां-बेटी को प्राथमिक उपचार दिया गया था और बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। डॉक्टर के अनुसार, दोनों की हालत स्थिर है।
Source link