![]()
दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के समर्थन में मंगलवार को सपा विधायक नसीम सोलंकी और पूर्व विधायक इरफान सोलंकी जंतर-मंतर पहुंचे। दोनों नेताओं ने प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात की और अभिजीत दीपके से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज का विरोध जताया। नसीम सोलंकी ने कहा कि सोमवार को छात्रों पर जिस तरह लाठीचार्ज किया गया, वह गलत था। उन्होंने कहा, “हमारे भी बच्चे हैं, उनका भी भविष्य है। छात्रों की इस लड़ाई में हम भी उनके साथ हैं।” उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और मीडिया में सामने आईं छात्रों पर लाठियां चलने की तस्वीरें चिंताजनक हैं और ऐसी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए थी।
पूर्व विधायक इरफान सोलंकी ने कहा कि छात्रों पर पुलिस की बर्बरता की तस्वीरें देखने के बाद वह जंतर-मंतर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों की बातें सुनीं और भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है। इरफान ने कहा कि पार्टी की सांसद डिंपल यादव भी सोमवार को छात्रों के समर्थन में पहुंची थीं, इसलिए वह भी छात्रों के समर्थन में आए हैं। वहीं, मंगलवार को कानपुर-बुंदेलखंड कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर भी जंतर-मंतर पहुंचीं। उन्होंने महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा था कि महिला कांग्रेस 33% आरक्षण की लड़ाई लड़ने के लिए दिल्ली पहुंच रही है और “अगर कोई रोक सके तो रोक ले।” मंगलवार शाम को करिश्मा ठाकुर ने केंद्र सरकार से महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का प्रावधान किया जाए।
Source link