Sorting by

×




गोरखपुर में मंगलवार को शाम करीब पांच बजे रोटरी क्लब यूफोरिया का सातवां इंस्टॉलेशन सेरेमनी आयोजित किया गया। प्रोग्राम की शुरुआत मनमोहक गणेश वंदना की प्रस्तुति से हुई। उसके बाद निवर्तमान अध्यक्ष शालिनी पांडे ने क्लब की नई अध्यक्ष रुचि केडिया को विधिवत कॉलर पहनाकर पदभार ग्रहण कराया। नई कार्यकारिणी में अंकिता रूंगटा सचिव और अंजनी गुप्ता कोषाध्यक्ष (ट्रेजरर) के रूप में चुनी गई। वहीं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में करूणा भदानी (प्रेसिडेंट नॉमिनी), अंजलि बिनय गुप्ता (वाइस प्रेसिडेंट), प्रियांका यादव (जॉइंट सेक्रेटरी) और निदेशक मंडल के सदस्य नीलम बंका, मिताली जालान, नेहा पोद्दार, स्नेहा तुलस्यान, नेहा बैसोलिया, सविता गुप्ता, अलका केडिया और स्वीटी अग्रवाल ने भी पदभार ग्रहण किया। व्हीलचेयर दान किया गया
समारोह के दौरान क्लब की ओर से सेवा कार्य के अंतर्गत दो व्हीलचेयर का दान भी किया गया। इस मानवीय पहल की सभी उपस्थित अतिथियों और सदस्यों ने सराहना करते हुए इसे रोटरी के “Service Above Self” के आदर्श का सशक्त उदाहरण बताया। समारोह के मुख्य अतिथि रोटेरियन मंकेश्वरनाथ पांडे (डीजीएन, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120) और विशिष्ट अतिथि रोटेरियन डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव (असिस्टेंट गवर्नर) ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए सेवा, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का संदेश दिया। इस अवसर पर चार्टर प्रेसिडेंट खुशबू मोदी, चार्टर सेक्रेटरी रोटेरियन अंजली लीलारिया, पास्ट प्रेसिडेंट श्वेता अग्रवाल और प्रिया अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *