Sorting by

×



समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की मासिक बैठक रविवार को महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के मार्गदर्शन और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश गोंड कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियो

.

बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि 2027 का चुनावी समर शुरू हो चुका है। कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर मजबूती से जुटें और पीडीए समाज के लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यकाल की उपलब्धियों को पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता ही चुनाव में पार्टी की ताकत बनेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया।

बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव ‘मिंटू’, राजेश गोंड कश्यप, सत्यनारायण गहरवार, हरभजन सिंह, हरिकेश सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *