![]()
मुज़फ़्फ़रनगर के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के सराय गांव में पारिवारिक विवाद उस समय सड़क पर तमाशा बन गया, जब एक युवक ने अपने ही सौतेले पिता की भरे बाजार में जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक अपने सौतेले पिता को सड़क पर गिराकर लगातार मारता हुआ दिखाई दे रहा है। हैरानी की बात यह रही कि घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव करने के बजाय वीडियो बनाते रहे। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब 10 बजे सौतेले पिता पवन और बेटे अजय के बीच विवाद शुरू हुआ। विवाद की वजह शराब के लिए मांगे गए तीन हजार रुपये थे। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और युवक ने अपने सौतेले पिता पर हमला बोल दिया। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पीड़ित को सड़क पर गिराकर पीटा जा रहा है, जबकि आसपास लोग तमाशबीन बने हुए हैं। 4 तस्वीरें देखिए- घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। थाना मंसूरपुर पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिता अपने सौतेले बेटे से शराब पीने के लिए तीन हजार रुपये मांग रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गया। थाना प्रभारी विपिन त्यागी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी बेटे की पहचान कर ली गई है और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link