![]()
सचेंडी में उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर वापस लौट रहा परिवार कार हादसे का शिकार हो गया,उनकी तेज रफ्तार कार आगे चल रहे डंपर ने घुस गई, जिससे कार सवार सेना के नायक ऑपरेटर की मौत हो गई, जबकि अन्य चार लोग घायल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज शव को पोस्टमार्टम भेजा है। सूबेदार थे पिता, दिल्ली पुलिस में दरोगा है छोटा भाई ककवन के जुड़ा निवादा निवासी शिवराम सिंह ने भारतीय सेना से सूबेदार पद से रिटायर हैं, परिवार में पत्नी शिवकांती देवी, 36 वर्षीय सेना में नायक ऑपरेटर अजय कुमार, दिल्ली पुलिस में दरोगा के पद पर कार्यरत अमित हैं। अमित ने बताया कि बड़े भाई अजय की वर्तमान में उनकी तैनाती कोलकाता में थी। कुछ दिनों पहले छुट्टी पर घर आए थे। जिसके बाद सोमवार को वह पत्नी पूजा व बच्चों राघव और सोना के साथ ट्रेन से उज्जैन के महाकालेश्वर दर्शन के लिए चले गए थे। शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे वह उरई स्टेशन पर उतरे थे, चचेरा भाई संदीप उनके परिवार को कार से लेने के लिए उरई स्टेशन गया था। वापसी में सचेंडी के ओरियंट रिसार्ट के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंपर में घुस गई, जिससे अजय कुमार की मौत हो गई। जबकि कार चालक भाई संदीप समेत अन्य चार लोग घायल हो गए। बेटे राघव के पैर में गंभीर चोट वहीं हादसे के बाद डंपर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा जबकि घायलों को शांति हास्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से बच्चे राघव के पैर में ज्यादा चोट होने की वजह से हैलट रेफर किया गया है। एसीपी पनकी अमित चौरसिया ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Source link