Sorting by

×




यशोदा नगर में मकान के बंटवारे को लेकर दो सौतेले भाई आमने–सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लात–घूंसे चले। मारपीट का सीसीटीवी फुटेज देर रात 10 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। 33 सेकेंड के वीडियो में दोनों पक्ष जमकर हाथापाई करते हुए एक दूसरे को सड़क पर गिराकर पीटते हुए नजर आ रहे है। देखिए दो तस्वीरें… महिला ने जेठ पर लगाया अभद्रता का आरोप एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार राहुल ने बताया कि वायरल वीडियो यशोदा नगर स्थित रवींद्र नगर का है, जहां मकान बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के भाइयों के बीच विवाद हुआ था। पीड़ित महिला ने तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने बताया कि उसके जेठ ने शराब के नशे में गाली गलौज की और विरोध पर परिवार को धमकाया। 12 जून की रात वह 15 साथियों के साथ घर पहुंचा, इसके बाद फिर परिवार के लोगों से मारपीट की और उनके साथ अभद्रता की। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई। महिला का आरोप है कि आरोपी खुद को वकील बताकर सालों से परिवार को परेशान कर रहे हैं। एसीपी नौबस्ता ने बताया कि दो सौतेले भाइयों के बीच मकान के मकान के विवाद को लेकर मारपीट की गई थी। सीसीटीवी फुटेज को संज्ञान में लेकर पीड़ित भाई की ओर से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *