![]()
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा दक्षिण भारत की यात्रा कराएगा। इसमें बुकिंग कर यात्री तिरुपति बालाजी मंदिर (तिरुपति), रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), कन्याकुमारी, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (मरकापुर) सफर और दर्शन कर सकेंगे। इस सफर में दक्षिण भारत एवं 4 ज्योतिर्लिंग के साथ स्टेचू ऑफ़ यूनिटी की यात्रा करने का सुनहरा मौका हासिल होगा। इस यात्रा के लिए उतरने/चढने के स्टेशन- गोरखपुर – मनकापुर – अयोध्या कैंट – सुल्तानपुर – मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम – रायबरेली – लखनऊ – कानपुर सेंट्रल – उरई – वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी – ललितपुर हैं। इसी साल 31 जुलाई से 11 अगस्त तक यह यात्रा संचालित होगी। यह सफर 11 रात और 12 दिन का होगा। जानिये क्या मिलेंगी सुविधाएं इस पैकेज में 02 एसी, 03 एसी एवं स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता, दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी/ नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है। बुकिंग के लिए क्या पैकेज इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लासं) में ठहरने पर पैकेज का 23,560 रुपये प्रति व्यक्ति है। स्टैंडर्ड श्रेणी (3एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज 39,100 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है। कम्फर्ट श्रेणी (2एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज 51,760 रुपये प्रति व्यक्ति हैं। इस यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन,गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से भी की जा सकती है। जबकि आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से आनलाइन बुकिंग कराई जा रही है।
Source link