![]()
8 और 9 जुलाई की बारिश में पूरा शहर जलमग्न हुआ। बारिश भी अधिक हुई। जहां वीआईपी इलाके भी डूब गए। लोगों की समस्याओं को देखते हुए नगर आयुक्त ने अधिकारियों को बुलाकर नंदग्राम की समस्याओं को निपटाने के निर्देश दिए। आज जलकल, निर्माण तथा स्वास्थ्य विभाग का नंदग्राम के वार्डों में अभियान चला गया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा नंदग्राम के लोगों की समस्याओं को सुना गया। नालों की सफाई की मांग रखी जिसमें वार्ड संख्या 49 तथा वार्ड संख्या 11 के लोगों द्वारा अपने क्षेत्र की समस्याओं को नगर आयुक्त के समक्ष विस्तार से रखा गया। नंदग्राम वार्ड संख्या 49 तथा वार्ड संख्या 11 के सभी ब्लॉक के निवासियों द्वारा नालों की सफाई, सीवर की सफाई, सड़कों को मरम्मत करने तथा अवैध रूप से चल रही डेरी पर अंकुश लगाने के लिए विषय रखा गया। नगर आयुक्त द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया तथा तत्काल प्रभाव से कार्य करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को सभी ब्लॉक से जुड़े हुए नालों की सफाई के लिए अभियान चलाने के लिए कहा गया, जल कल विभाग को अभियान के रूप में समस्त सीवर लाइन सफाई करने के लिए उपकरण लगाने के लिए निर्देश दिए गए। अवैध डेयरियों पर कार्रवाई हो नगर आयुक्त ने अवैध रूप से चल रही डेयरियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए, सड़कों की मरम्मत के साथ-साथ आवश्यकता अनुसार ही सड़कों को वर्तमान में बने हुए ढलान के क्रम में उठाया जाए स्थलीय निरीक्षण करते हुए निर्माण विभाग को कार्य करने के लिए कहा गया l नंदग्राम के वार्ड संख्या 49 वार्ड संख्या 11 के क्षेत्र से आए हुए लोगों ने अलग अलग समस्याएं रखीं। श्रवण गुप्ता आर ब्लॉक, अनुज ठाकुर एफ ब्लॉक, पूजा मल्होत्रा सी ब्लॉक तथा नंदग्राम की अन्य लोगों द्वारा निगम की टीम का सहयोग किया गया तथा अवैध रूप से बने हुए अतिक्रमण को स्वयं हटाया गया, सफाई में सहयोग किया गया l
Source link