अनुराग पाठक | बहराइच4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बहराइच में यातायात पुलिस ने रविवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1199 वाहनों का चालान किया गया और उन पर 13 लाख 81 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर यह अभियान नगर और ग्रामीण इलाकों में चलाया गया। यातायात प्रभारी राम प्रसाद यादव के नेतृत्व में दोपहिया और चारपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
यातायात प्रभारी राम प्रसाद यादव ने बताया कि अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने और गलत या अस्पष्ट नंबर प्लेट लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान चार वाहनों को सीज भी किया गया।
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोका जा सकेगा।
