Sorting by

×


अंकित श्रीवास्तव | जौनपुर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध गाजीपुर और जौनपुर के 603 महाविद्यालयों में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को 25 जुलाई तक दाखिले पूरे करने का निर्देश दिया है, ताकि जुलाई के अंतिम सप्ताह से कक्षाएं शुरू हो सकें।

कुछ महाविद्यालयों में सीधे प्रवेश दिए जा रहे हैं, जबकि कुछ अन्य में 14 जुलाई से काउंसलिंग के माध्यम से दाखिले की तैयारी है। विश्वविद्यालय परिसर में संचालित लगभग 38 पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है।

राजा श्रीकृष्ण दत्त महाविद्यालय में सभी विषयों में सीधे दाखिले हो रहे हैं। प्राचार्य प्रो. शंभूराम ने बताया कि विज्ञान और वाणिज्य संकाय में सीटें सीमित हैं और ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर प्रवेश दिए जा रहे हैं। विज्ञान की 50 प्रतिशत सीटों पर दाखिला हो चुका है। शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही लिए जाएंगे।

25 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का उद्देश्य जुलाई के अंतिम सप्ताह से नए सत्र की कक्षाएं शुरू करना है। इससे 90 दिन का पाठ्यक्रम पूरा करने और सेमेस्टर परीक्षाएं समय पर आयोजित करने में मदद मिलेगी। हालांकि, प्रवेश प्रक्रिया की गति अभी धीमी है; 25 जुलाई की समय सीमा नजदीक होने के बावजूद कई जगहों पर 20 प्रतिशत सीटों पर भी दाखिला नहीं हो पाया है। स्नातक और परास्नातक के एक दर्जन से अधिक विषयों में प्रवेश होने हैं।

तिलकधारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह ने बताया कि उनके यहां 14 जुलाई से 25 जुलाई तक सभी विषयों में प्रवेश लिए जाएंगे। प्रवेश प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए तैयारियां चल रही हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद सिंह ने भी संबद्ध महाविद्यालयों को 25 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया हर हाल में पूरी करने के निर्देश को दोहराया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *