Sorting by

×




कानपुर में लगातार हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार को रुक-रुककर हुई बारिश के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। हालांकि बारिश के बावजूद हवा में नमी 98 प्रतिशत तक पहुंचने से उमस बनी रही। बारिश थमते ही लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने शनिवार को भी घने बादल, गरज-चमक के साथ बारिश और अगले पांच दिनों तक ऐसे ही मौसम बने रहने का अनुमान जताया है। सामान्य से कम रहा तापमान सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। इस दौरान शहर में 35.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। हवा चलते ही उमस से मिली राहत बारिश के चलते हवा में नमी भी काफी बढ़ गई। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 98 प्रतिशत और न्यूनतम 80 प्रतिशत दर्ज की गई। दक्षिण-पश्चिम दिशा से औसतन 5.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं, जिससे मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा। पांच दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले 24 घंटों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। उमस के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। उमस बढ़ी रहेगी। आगामी पांच दिनों तक हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान स्थानीय स्तर पर गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।
ई पेपर के लिए
एक जून से अभी तक हुई बारिश – 227.2 (करीब 20 प्रतिशत कम)
गंगा का जलस्तर अप स्ट्रीम- 113.080 मीटर
डाउन स्ट्रीम – 109.400 मीटर
डिस्चार्ज – 7 हजार 281 क्यूसेक
(कानपुर से प्रयागराज)
नरोरा बढ़ गया है 57 हजार 677 क्यूसेक
हरिद्वार 45927
गंगा बैराज के 30 गेट खुल गए हैं शुक्लागंज 108.12
चेतावनी बिंदु – 113 मीटर
खतरा – 114 मीटर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *